Wednesday, May 7, 2008

गरम मसाला

सामग्री
************
** ५० ग्राम जीरा
** ५० ग्राम बड़ी इलायची
** ५० ग्राम कालीमिर्च
** १५ ग्राम लौग
** १५ ग्राम दालचीनी
** १५ ग्राम तेज पत्ता
** १० ग्राम सौढ़
** १५ ग्राम जावित्री
** २ जायफल
** ५० ग्राम दरदरा कुटा धनिया
विधि
*********
*** एक सूखे पैन मे धीमी आग पर इन मसालों को खुशबू आने तक भूने , इलायची के दाने निकाले.दालचीनी को छोटे तुकदो मे तोड़ ले । इन दोनों को नही भूनना है । ठदे होने पर सारे मसाले महीन पीस ले जावित्री पीस कर मिला दे घर के बने गरममसाले की खुशबू से जायका ही बढ़ जाएगा

Thursday, April 17, 2008

चाट मसाला

सामग्री

----------
** एक छोटा चम्मच कालीमिर्च

** एक छोटा चम्मच साबुत जीरा
** एक छोटा चम्मच अजवाइन
** एक छोटा चम्मच अनारदाना
** एक छोटा चम्मच अमचूर
** one छोटा स्पून लालमिर्च
** आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
** एक छोटा चम्मच काला नमक
विधि
-------
कालीमिर्च , जीरा , अजवाइन व अनारदाना को पीस कर पावडर
बना ले फिर अन्य पीसी चीजो के साथ अच्छी तरह मिला दे आपका चाट मसाला तैयार है





Wednesday, April 16, 2008

आलू और ब्यूटी

टिप्स
--------
**आलू के रस का प्रयोग आखो के नीचे के काले घेरो को दूर करता है
** इस के जूस का प्रयोग ब्लीच , मसाज और फेसिअल , और धूप में त्वचा को जलने से बचाता है
** कही दर्द हो तो उस स्थान पर आलू उबले हुए पानी का प्रयोग लाभकारी होता है
** आलू चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोखता है
** कच्चे आलू का जूस पेट के लिए अच्छा है यह अल्सर .एसिडिटी .मे भी फायदेमंद है

रायते का मसाला

सामग्री
----------
** आधाछोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
** १ छोटा चम्मच पिसी कालीमिर्च
** १ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
** डेढ़ छोटे चम्मच कालानमक

विधि
---------
सभी चीजो को मिला कर एक कर ले रायता दही बड़े सलाद फ्रूट चाट आदि पर छिडके

चाय का मसाला

सामग्री
-------------
** ४ बड़े चम्मच छोटी इलायची का पाउडर
** २ बड़े चम्मच सूखी अदरक का पाउडर
**२ लौग
** १ बड़ा चम्मच दाल चीनी का पाउडर
विधि
--------
छोटी इलायची सौत। दालचीनी व लोग को मिक्सी मे पीस ले कपडे से छान कर एयरताईटडब्बे मे बंद कर के रखे स्वाद बदलने के लिए मसाला डाल कर खुशबूदार कड़क चाय पीए

Tuesday, April 15, 2008

दलिया मेथी मसाला पूरी

सामग्री
---------
** एक कप आटा
** एक कप बारीक वाला दलिया
** एक कप हरी methii बारीक कटी
** आधा चम्मच लाल मिर्च
** एक बड़ा चम्मच OIL मोयन के लिए
** चुटकी भर हींग सख्त
** आयल पूरी तलने के लिए
** नमक स्वादानुसार
विधि
--------
दलिया यदि मोटा हो तो एक बार मिक्सी मे तीन सेकंड के लिए चला ले आटे मे दलिया मेथी मोयन का तेल हींग पाउडर नमंक मिर्च सभी चीजे मिलाए और पूरी की तरह सख्त आता गूंध ले आटे को १५ मिनट ढककर रखे पूरी लायक छोटी छोटी लोइया बनाए और उन्हें बेले करारी होने तक तल ले ये करारी पूरिया अचार सौस आदि के साथ बहुत अच्छी लगती है

Monday, April 14, 2008

बथुआ आलू पूरी

सामग्री
----------
** एक कप बथुआ उबला पिसा हुआ
** आधा कप आलू उबला व मैश किया
**दो कप आटा
**एक बड़ा spoonतेल मोयन के लिए
** one बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
** रिफैंडआयल पूरी तलने के लिए
** नमक मिर्च और चाट मसाला स्वादानुसार
विधि
--------
आटे मे मोयन व नमक डाल कर बथुआ पेस्ट डाले तथा पूरी की तरह आटागूंध ले १५ मिनट ढककर रखे आलू मे नमक मिर्च चाट मसाला और धनिया पत्ती मिलाए बथुए के आटे की छोटी छोटी लोइया बनाए और उन मे थोड़ा थोड़ा आलू का मसाला भर दे पूरी की तरह बेले और गरम तेल मे करारी पूरिया तल ले इन्हे चटनी या सौस के साथ खिलाए व खाए